बुरहानपुर में कल (सोमवार) से शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर में जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। भक्त ढोल-ताशों के साथ मां की प्रतिमाएं पंडालों तक पहुंचा रहे हैं। खंडवा सहित अन्य क्षेत्रों के मंडल सदस्य बुरहानपुर से देवी प्रतिमाएं ले जा रहे हैं। भक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहनों में प्रतिमाओं को ले जा रहे हैं। इंदौर-इच्छापुर हाईवे भक्ति गीतों और माता के जयकारों से गूंज रहा है। मौसम को देखते हुए प्रतिमाओं को बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक से ढंक कर ले जाया जा रहा है। शहर से महाराष्ट्र और अन्य जिलों में बड़ी संख्या में प्रतिमाएं भेजी जा रही हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऊंची प्रतिमाओं को दिन के समय ही ले जाया जा गया। इस वर्ष तिथि दो दिन होने से नवरात्रि 10 दिन की होगी। पंडालों में विद्युत सजावट का काम चल रहा है। गरबा आयोजन की तैयारियां भी की जा रही हैं। देवी मंदिरों में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रेणुका मंदिर परिसर में लगेगा वार्षिक मेला
शहर के रेणुका देवी मंदिर परिसर में हर दिन हजारों भक्त माता के दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भीड़ दर्शन के लिए उमड़ती है। नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में साफ सफाई, रंगरोगन और प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। यहां दशहरा पर्व तक वार्षिक मेला भी लगता है। मेले के लिए परिसर में दुकानों के लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। 22 सितंबर से मेला शुरू होगा, जो 2 अक्टूबर को दशहरे पर रावण दहन तक चलेगा। पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने फोर्स को किया ब्रीफ
रविवार शाम बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस टीम को ब्रीफ कर फील्ड में रवाना किया। नवदुर्गा उत्सव, बालाजी रथ यात्रा में सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस की टेक्निकल सोशल मीडिया पर नजर रखेगी। टीम को प्रमाण पत्र वितरीत कर फील्ड में रवाना किया गया। एएसपी एएस कनेश, सीएसपी गौरव पाटील, डीएसपी प्रीतम सिंह सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।


