खरीदी केंद्र में माली, तौलाई व छल्ली के नाम पर किसानों से अवैध वसूली

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में किसानों से हमाली, तौलाई और छल्ली के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है। किसानों ने बताया कि उनसे प्रति बोरा 12 से 20 रूपए तक वसूला जा रहा है। किसानों ने समिति के प्रबंधक बलदेव सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। िकसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बलदेव सिंह पहले भी खाद वितरण में गड़बड़ी और धान खरीदी में धांधली के आरोपों के कारण निलंबित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद वे कथित तौर पर नेताओं और अधिकारियों के समर्थन से वापस बहाल हो गए और फिर से किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन पर्ची के बावजूद उन्हें परेशान किया जाता है। किसानों ने इस अवैध वसूली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूरजपुर अपर पंचायत सहकारी संस्थाए अधिकारी नारायण लाल टंडन ने कहा कि मामले के गंभीर रूप से जांच की जाएगी। किसी प्रकार का पैसा किसानों से लेना अपराध की श्रेणी में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *