झाबुआ में कल से गरबा महोत्सव:फुट तालाब पर पंडाल बना, भक्तों के लिए नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध होगी

झाबुआ में मेघनगर के श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर फुट तालाब पर कल सोमवार से महागरबा रास का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। समाजसेवी सुरेशचंद्र पूरणमल जैन ने बताया कि मां की घट स्थापना फुट तालाब पर बने पंडाल में की जाएगी। अंबाजी और पावागढ से लाई गई ज्योत को यहां प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इससे पहले मंदिर परिसर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी आयोजन में 10,000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। साई चौराहे से श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध होगी। प्रतिदिन शाम 8 बजे मां की महाआरती होगी। मंदिर प्रांगण में की गई लाइटिंग समिति के सदस्य राजेश जैन रिंकू एवं जैकी जैन ने बताया कि मंदिर प्रांगण में रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा की गई है। इस वर्ष राजकोट बीट्स आर्केस्ट्रा, विक्की ग्रुप, बबल्स ग्रुप इंदौर और नटराज ग्रुप सहित कई स्थानीय गरबा ग्रुप भी शामिल होंगे। स्थानीय ग्रामीण गरबा समूहों और कपल्स को भी आमंत्रित किया गया है। पहले क्षेत्र के लोग गरबा देखने गुजरात जाते थे। अब यहां के आयोजन में इंदौर और गुजरात से लोग आते हैं। इससे स्थानीय लोगों में भी गरबा के प्रति रुचि बढ़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *