हिमाचल के तकनीकी शिक्षा मंत्री धर्माणी ​​​​​​​बोले:कंगना से अपनी बात कहलवाती हैं BJP-RSS; PWD मंत्री ने लिखा- भगवान इन्हें सद्बुद्धि दें

हिमाचल के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस कंगना रनोट से अपनी बात कहलवाते हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कंगना की हालिया टिप्पणी पर मंत्री धर्माणी ने कहा- ये लोग तो हमेशा जवाहर लाल और मोतीलाल नेहरू जैसे स्वतंत्रता सेनानियों पर भी टिप्पणी करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि, गांधी परिवार हमेशा जिम्मेदारी से काम करता आया है। आजादी से पहले जवाहर लाल नेहरू, मोतीलाल नेहरू स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने कई साल जेल में बिताए। फिर भी बीजेपी और आरएसएस उनकी देशभक्ति पर प्रश्न उठाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा नेताओं के पास जनता के सवालों का जवाब नहीं है, इसलिए वे कंगना को आगे करके प्रदेश की राजनीति को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, बीते कल यानी शुक्रवार को कुल्लू में मीडिया से बातचीत में कंगना ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला था। कंगना ने कहा, राहुल ने हमेशा ही देश को शर्मसार कर देने वाले बयान और करतूतें की हैं। कंगना ने आगे क्या कहा – लगता है कि वो (राहुल) सुबह सुबह आंखें मलते -मलते उठते हैं और कुछ भी पोस्ट कर देते हैं, कुछ भी लिख देते हैं। उनको पता होना चाहिए कि नेपाल के लोगों ने उनके (राहुल) जैसे वंश वादियों को ध्वस्त किया है। डेमोक्रेटिक सरकार लेकर आए हैं। अब इस तरह की करतूतें करेंगे तो देश से निकाले जाएंगे। कंगना ने कहा- मैं उनसे आग्रह करती हूं कि गलत मैसेज न दें। पहले भी देश में अस्थिरता और आतंक लाने की कई इंटरनेशनल साजिशें की हैं। अमेरिका में जाकर पहले भी देश को बचाने की भीख मांगी है। अब भी उनकी करतूतें नहीं रुक रही। हम बहुत ज्यादा क्रोधित हैं। सांसद के इस बयान पर इस पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आपत्ति जताई है। PWD मंत्री ने सांसद को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की वहीं, राज्य के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कंगना के बयान से जुड़ा पोस्टर शेयर करते उस पर कैप्शन लिखा- ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें, हमारी यही प्रार्थना है। दरअसल, कंगना ने बीते कल विक्रमादित्य सिंह पर भी निशाना साधा था। कंगना ने क्या कहा- PWD मंत्री कहां गुलछर्रे उड़ा रहे हैं। हमारे बारे में बार-बार पूछते रहते हैं। उनको भी यहां (कुल्लू) होना चाहिए। यह बात ठीक नहीं है। वो अपनी शादी पर निकल रहे हैं, कोई अपने हनीमून पर निकल रहे हैं। क्या ये सही वक्त है, इस तरह की खुशियां, छुट्टियां और उत्सव मनाने का।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *