4-दिन से जेल तोड़ने का प्लान बना रहे थे बदमाश:दीवार से कूदते समय सिर में चोट लगी, खून ज्यादा बहा तो सड़क पर बेहोश हुए

जयपुर सेंट्रल जेल से फरार होने वाले दूसरे बदमाश नवल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवल का साथी अनस पहले से पुलिस की गिरफ्त में है। नवल ने पूछताछ में खुलासा किया कि दोनों नशे की लत की वजह से जेल से भागे थे। दोनों आरोपी जेल से भागने के लिए 4 दिन से प्लान बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, जेल की दीवार कूदने के दौरान दोनों आरोपियों के सिर और आंख में चोट लगी। दोनों आरोपी लहूलुहान हो गए थे। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों का मेडिकल कराया। उधर, रविवार देर शाम को राज्य सरकार ने जयपुर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट प्रमोद सिंह को एपीओ कर दिया है। सुमन मालीवाल को एडिशनल चार्ज दिया है। नवल किशोर के सिर और आंख में गंभीर चोट
एसीपी गांधी नगर नारायण बाजिया ने बताया- जेल ब्रेक की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू की। मालपुरा गेट इलाके से अनस को शनिवार दोपहर में गिरफ्तार किया गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने बताया- रविवार सुबह आरोपी नवल को भी मालपुरा गेट थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया, जो स्मैक पीने के लिए अपने छुपने के स्थान से बाहर निकल रहा था। जेल ब्रेक करने वाले नवल किशोर के सिर और एक आंख में गंभीर चोट लगी है। दोनों आरोपियों का SMS हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया। दोनों लहूलुहान हालत में मुख्य सड़क तक पहुंचे
एसीपी गांधी नगर ने बताया- जेल की दीवार से गिरने के बाद दोनों आरोपी लहूलुहान हालत में मुख्य सड़क तक पहुंचे। वहां से उन्होंने एक बाइक चोरी की और गोखले हॉस्टल तक पहुंचे। खून ज्यादा बहने के कारण दोनों बाइक सहित नीचे गिर गए। इस दौरान सिर पर और चोट लग गई। एसीपी ने बताया- एक अज्ञात व्यक्ति ने दोनों को एसएमएस ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों अपने-अपने रास्ते निकल लिए थे। नवल किशोर की आंख में गंभीर चोट है। स्मैक की लत में तोड़ी जेल
डीएसटी प्रभारी SI बन्ना लाल ने बताया- पूछताछ में आरोपी नवलकिशोर ने बताया- उसे स्मैक पीने की बहुत ज्यादा लत लग गई थी। स्मैक के बिना नहीं रह सकता है। पिछले 4 दिन से नवल किशोर और अनस उर्फ दानिश जेल से भागने का प्लान बना रह थे। जैसे ही भागने का मौका मिला तो टॉयलेट की जाली तोड़ी और पानी के पाइप को लाइट के तारों के ऊपर डालकर जेल से फरार हो गए। दोनों को स्मैक पीने की बहुत ज्यादा लत होने के कारण रहा नहीं जा रहा था। जेल से बाहर निकलते ही मिश्रा मार्केट से बाइक चोरी की। आरोपियों के जेल से भागने से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जेल प्रहरी सोते रहे, सलाखें काटकर बाहर निकले दोनों बंदी:डेढ़ घंटे अंदर ही घूमते रहे, दीवार फांदते समय लगी चोट; डिप्टी जेलर समेत 11 सस्पेंड जयपुर सेंट्रल जेल से दो बंदियों के दीवार फांदकर भागने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 13 नंबर बैरक में बंद नवल किशोर महावर और अनस कुमार सलाखों को काट कर रात के अंधेरे में बाहर निकले थे। करीब डेढ़ घंटे तक दोनों जेल के अंदर चक्कर लगाते रहे। इस दौरान सिक्योरिटी में तैनात जेल प्रहरी गहरी नींद में सो रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *