नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। RCDF और जयपुर डेयरी ने सरस घी और बटर की कीमतों में कमी कर दी है। 22 सितंबर से पूरे राजस्थान में नई कीमतें लागू होगीं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान में सरस घी, बटर और पनीर सस्ते हुए
सरस घी, पनीर, बटर, टेट्रा पैक दूध और फ्लेवर्ड मिल्क के रेट कम होंगे। जयपुर डेयरी और RCDF के अनुसार, नई कीमतें 22 सितंबर 2025) से लागू होंगी। GST की दरों में किए गए संशोधन के बाद सरस प्रोडक्ट की कीमतों में कमी आई है। सरस घी और बटर की नई कीमतें पूरे राजस्थान में लागू होंगी। पूरी खबर पढ़ें 2. प्रेमी की लाश से लिपटकर रोई प्रेमिका
बाड़मेर में प्रेमिका के साथ लिव-इन में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रसोई में खाना बना रही प्रेमिका ने खिड़की से देखा तो प्रेमी फंदे पर लटका था। पड़ोस के लोगों ने गेट तोड़कर शव नीचे उतारा। इसके बाद प्रेमिका प्रेमी की लाश से लिपटकर रोने लगी। पूरी खबर पढ़ें 3. सीएम बोले- युवा इंतजार नहीं, मेहनत करें, नौकरी मिलेगी
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- हमने युवाओं को एक साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। जुलाई तक हम 75 हजार नौकरी दे चुके हैं। इस साल 25 हजार नौकरी और देंगे। युवा इंतजार नहीं करें, मेहनत करें, सरकारी नौकरी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें 4. चार दिन से जेल तोड़ने का प्लान बना रहे थे बदमाश
जयपुर सेंट्रल जेल से भागे दूसरे बदमाश नवलकिशोर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी को पुलिस ने 1 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि दोनों नशे की लत की वजह से जेल से भागे थे। 4 दिन से भागने का प्लान बना रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 5. जालोर के एग्जाम सेंटर में टीचर की तबीयत बिगड़ी
राजस्थान में चपरासी भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन जालोर के एक सेंटर में ड्यूटी दे रहे टीचर की तबीयत बिगड़ गई। जयपुर के परीक्षा केंद्र पर लाख की चूड़ी उतरवाने पर परिजनों में नाराजगी दिखी। अजमेर, भरतपुर के कई सेंटर्स पर महिलाओं के बालों को मेटल डिटेक्टर से स्कैन किया गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. कॉलेज छात्रा को चाकू मारने वाले का जुलूस निकाला
चूरू के तारानगर में कॉलेज छात्रा पर चाकू से हमला करने आरोपी का रविवार को पैदल जुलूस निकाला गया। आरोपी को हथकड़ी लगाकर नंगे पैर मुख्य बाजार से ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और पुलिस के समर्थन में नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें 7. रात के अंधेरे में टैंकों ने उड़ाए दुश्मन के ठिकाने
बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सप्त शक्ति कमान ने ‘अमोघ फ्यूरी’ एक्सरसाइज की। रात के अंधेरे में दुश्मन के ठिकानों पर गोला-बारूद बरसाए। इस दौरान जवानों ने युद्धक टैंक, आक्रमणकारी हेलिकॉप्टर, लंबी दूरी की क्षमता वाले आर्टिलरी सिस्टम, ड्रोन सहित मॉडर्न हथियार का उपयोग किया। पूरी खबर पढ़ें 8. कोटा में यात्रियों से भरी रोडवेज बस में लगी आग
कोटा में रविवार को चलती हुई रोडवेज बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने तुरंत बस को रोका और अंदर बैठे सभी 50 यात्रियों को नीचे उतार दिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। ड्राइवर और कंडक्टर ने फायर सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग और विकराल हो गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. प्रेमी-प्रेमिका का पुलिस की गाड़ी के ऊपर हंगामा
कोटा में एक प्रेमी-प्रेमिका पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए। दोनों ने जमकर हंगामा किया और युवक ने गाली-गलौज भी की। पुलिस के अनुसार लड़का नशे की हालत में था। उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग को घर से भगाकर लाया था। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. कल से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र
शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। आमतौर पर नवरात्र 9 दिन के होते हैं, लेकिन इस बार पंचमी तिथि में वृद्धि होने से ये 10 दिन के होंगे।


