बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध मर्डर की वजह बनी है। महिला के मृतक और आरोपी दोनों से अवैध संबंध के चलते रात में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी ने बरगत खान पर लाठी से हमला कर हत्या कर दी। फिर बॉडी को घसीट कर खेत में फेंक दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार- 15 सितंबर को सुबह सूचना मिली थी कि पचपदरा थाना इलाके के गांव जामतनगर, सांगड़ी नाडी, तहसील पाटौदी में बरगत खान पुत्र सुभान खान निवासी जामतनगर, पचपदरा की लाश मिली है। सूचना पर पचपदरा थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता व डीएसपी मौके पर पहुंचे। मौके से सबूत जुटाए गए। रिपोर्ट पर किया मामला दर्ज
मृतक के बेटे पठान खां ने पचपदरा पुलिस को रिपोर्ट दी थी। बताया कि रात में मेरे पिता घर पर सोए थे। लेकिन सुबह घर पर नहीं मिले। तलाश करने पर पिताजी की लाश हरिसिंह के खेत में मिली। उसके सिर पर चोट लगी हुई थी। किसी व्यक्ति ने मेरे पिता का मर्डर कर शव को घसीटकर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की
एसपी रमेश कुमार ने बताया- मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें बनाई गई। मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी ली गई। घटना स्थल से तकनीकी समेत सबूत इकट्ठे कर विश्लेषण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। घटना स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर पास की ढाणी की तरफ से मृतक बरगत खां की लाश को घसीटते के निशान मिलने पर संदिग्ध रसाल कंवर पत्नी कानसिंह निवासी जामतनगर, सांगरानाडी तहसील पचपदरा को डिटेन किया गया। अवैध संबंध बने मर्डर की वजह
पूछताछ में सामने आया कि रसाल कंवर के मृतक बरगत खान से अवैध संबंध थे। घटना की रात (14 सितंबर) को रसाल कंवर ने बरगत खान को आने से मना कर अपने घर पर अन्य युवक जैफू खान को बुलाया। इस दौरान बरगत खान अचानक रसाल कंवर की ढाणी में आ पहुंचा। रसाल कंवर को जैफू खान के देखकर बरगत खान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान जैफू खान ने लाठी से सिर पर हमला कर दिया। जिससे बरगत खान की मौत हो गई। गुमराह करने के लिए बॉडी को खेत में डाला
घटना को छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने की नियत से रसाल कंवर व जैफू खान ने मृतक बरगत खान के शव को उठाकर घसीटते हुए पास की ढाणी हरिसंह के खेत में फेंक दिया। पूछताछ में रसाल कंवर (30) पत्नी कानसनिंह निवासी जामतनगर सांगरानाडी पचपदरा को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी महिला ने जैफू खान के शामिल होना सामने आया। आरोपी महिला व जैफू खान के बीच घटना के रोज व घटना के बाद लगातार संपर्क होना पाया गया। इस पर आरोपी जैफू खान (23) पुत्र नसीर खान निवासी जामतनगर सांगरानाडी पचपदरा को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद वारदात को कबूल किया। हत्यारे जैफू खान को गिरफ्तार किया गया।


