लखनऊ में मंत्री ओपी राजभर की तबीयत अचानक बिगड़ी:ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में किया गया भर्ती, मेदांता में चल रहा इलाज

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गईं। उन्हें लखनऊ के गोमती नगर स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक स्ट्रोक अटैक के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया है। यहां आने के बाद उनकी सिटी स्कैन, खून समेत कई जांच कराई गई। फिलहाल उनकी कंडीशन फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद इमरजेंसी में लाया गया मेदांता के डॉक्टरों के मुताबिक मंत्री ओम प्रकाश राजभर को अचानक चक्कर आने और बातचीत में परेशानी होने के बाद आनन फानन में रविवार शाम 4 बजे मेदांता लखनऊ की इमरजेंसी में लाया गया। डॉक्टरों की शुरुआती जांच में माइनर ब्रेन स्ट्रोक की पुष्टि हुई। जिसके बाद तत्काल।न्यूरोलॉजी के एक्सपर्ट डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया। उन्हें पहले से डायबिटीज की समस्या है। न्यूरोलॉजी में चल रहा इलाज न्यूरोलॉजी के डॉ. अनूप ठक्कर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल 10वें फ्लोर के प्राइवेट वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उनकी कंडीशन स्टेबल है पर लगातार उनकी निगरानी की जा रही है। उनके इलाज के लिए मेदांता लखनऊ ने एक्सपर्ट डॉक्टरों का एक पैनल बनाया है। निदेशक बोले- फिलहाल कंडीशन स्टेबल मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि ओम प्रकाश राजभर को चक्कर आने की दिक्कत के चलते भर्ती किया गया है। अब उनकी सेहत में सुधार है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *