मुंडरो पंचायत के बांध टोला में बारिश से ध्वस्त हुआ छठ घाट

भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर प्रखंड अंतर्गत मुंडरो पंचायत के बांध टोला में िनर्माणाधीण मुखिया मद से निर्मित छठ घाट रविवार की देर शाम बारिश में ढह गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। पंचायत के पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि काम सही और ठोस तरीके से होता, तो छठ घाट इतनी जल्दी बारिश की भेंट नहीं चढ़ता। आरोप लगाया कि कार्य आधा-अधूरा किया गया है। कहा कि पहले बिहारो छठ घाट का भी यही हाल हुआ था। उन्होंने डीडीसी से मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं, वर्तमान मुखिया बंधन महतो ने कहा कि शनिवार दोपहर करीब 4.30 बजे बारिश के दौरान तालाब के बगल में वज्रपात हुआ, जिसके कंपन से छठ घाट के ऊपरी हिस्से का एक भाग क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया कि सीढ़ियां पूरी तरह सुरक्षित हैं और कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि करीब 3 लाख रुपए की लागत से छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *