भास्कर न्यूज|लोहरदगा हिंडाल्को सीएसआर के सहयोग से बगडू पंचायत में संयुक्त महाकुंभ फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें कुटमू की टीम विजेता बनी। वहीं दूसरे स्थान पर झाल झमीरा, तीसरे स्थान पर करम टोली व चौथे स्थान पर शाइनिंग स्टार खखपरता की टीम रही। सभी विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य अतिथि सह सीएसआर अधिकारी भास्कर सिन्हा ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का पाठ सिखाता है। हिंडाल्को सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक उत्थान के कार्यों में ग्रामीण समाज के साथ खड़ा रहा है। मुखिया रानी मिंज ने कहा कि यह केवल खेल का आयोजन नहीं है बल्कि गांव की प्रतिभाओं को निखारने और एकजुटता का प्रतीक है। अभय भारती ने कहा कि खिलाड़ी खेल को सिर्फ जीत हार के दृष्टिकोण से न देखें बल्कि इसे सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मानें। वहीं मैन ऑफ द मैच कुटमू के कर्मदयाल उरांव, बेस्ट डिफेंडर झाल झामीरा के जयकांत उरांव, बेस्ट गोलकीपर आकाश उरांव, रितेश गोप, रेफरी अनिल, आशीष व दीपक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार, प्रकाश उरांव, रामदेव उरांव, बीरेंद्र गोप, ग्राम प्रधान प्रकाश भगत, परमेश्वर भगत, संबंती देवी, मंजू देवी, शिरोमणि देवी, एएसआई गोपाल उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


