लोहरदगा|प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाने के लिए रविवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा का कार्यालय उद्घाटन संध्या 5 बजे देवी मंदिर पावरगंज में किया गया। सभी संरक्षक गण सभी पूजा पंडाल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरांत मां दुर्गे के स्वरूप रूप में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। कार्यालय खुलने से नौ दिनों तक होने वाले पूजन कार्यक्रमों में आपसी समन्वय बनाने में आसानी होगी। कार्यालय में समिति के पदाधिकारी उपस्थित होकर सभी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय करेंगे। महामंत्री मिथुन तमेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिपदा के दिन प्रातः होने वाले कलश यात्रा में सभी धार्मिक संगठनों के लोग सहित शहर के सभी माता भक्त निकलेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष संतोष लकड़ा, महामंत्री मिथुन तमेड़ा, गंगोत्री कुजूर,ओम सिंह, कमल केसरी, श्रीचंद प्रजापति,परमेश्वर साहू, राजकुमार वर्मा,अशोक घोष, संजय बर्मन, कमलेश कुमार, अभय महतो, जय प्रकाश शर्मा,अजय पंकज, रोहित साहु, नीलेश गुप्ता,सुमित राय, सुनील अग्रवाल,सरोज प्रजापति, पशुपतिनाथ पारस, संजय बर्मन, विमलकांत सिंह, मिथिलेश वर्मा, दुर्गा प्रजापति,आनंद पांडे, दीपक शर्मा, लक्ष्मी नारायण भगत, मनोज कुमार गुप्ता, लाल ओंकार नाथ शाहदेव, महेंद्र महतो, मोहन गुप्ता, अशोक रजक, त्रिलोक साहब, संदीप पोद्दार बृजेश भारती, रोहित साहू सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे।


