कोहरे की नजरबंदी:विधानसभा के सामने जनपथ पर सुबह 8 बजे छाया कोहरा

मावठ के बाद माैसम साफ हाेते ही अब गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह शहर और आसपास के इलाकाें में सीजन का सबसे घना काेहरा छाया। इससे विजिबिलिटी 50 से 80 मीटर तक ही रह गई। शहर सुबह 11 बजे तक काेहरे की चादर में लिपटा रहा। इसके बाद रात 10 बजे से फिर कोहरा छाने लगा और विजिबिलिटी 10 मीटर पर ही आ गई। सुबह घना काेहरा रहने और हवा में नमी हाेने से गलन का अहसास हुआ। दाेपहर 12 बजे के धूप खिलने के बाद सर्दी से राहत मिली। माैसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दाे-तीन दिन सुबह के दाैरान काेहरा छाए रहने के आसार हैं। शीतलहर से पारा लुढ़केगा माैसम विभाग के अनुसार माैसम साफ रहने के साथ ही उत्तरी हवाओ का प्रभाव बढ़ेगा। सर्द हवा चलने से जनवरी के पहले हफ्ते पारा 2 से 3 डिग्री लुढ़कने से सर्दी बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *