बाड़मेर से मुनाबाव के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 24 दिसंबर को रद्द कर दी गई है। इस दिन आने और जाने वाली ट्रेन बंद रहेगी। यह ट्रेन आरयूबी निर्माण के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे विभाग ने बताया- ट्रेन नंबर 04881, 04882 ट्रेन एक दिन के लिए बंद रहेगी। उतर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- मुनाबाव रेल मार्ग पर सम पार के पास चल रहे आरयूबी निर्माण के कारण 24 दिसंबर को रेल सेवा बंद रहेगी। बाड़मेर से चलने वाली लोकल ट्रेन के फेरे रद्द किए गए है। बाड़मेर मुनाबाव के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 04881, 04882 प्रभावित रहेगी। आरयूबी निर्माण के चलते ट्रैफिक को बंद किया गया है। एक दिन के लिए आंशिक रूप से ट्रैफिक को बंद कर रखा गया है।


