बारां|जिले में उत्तर-पूर्वी सर्द हवा के जोर से वातावरण में गलन का असर बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री की गिरकर सोमवार को 7.4 डिग्री दर्ज किया। वहीं अधिकतम तापमान में भी 6.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। जिले में सोमवार को सुबह घना कोहरा रहा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। उत्तर-पूर्वी शीतलहर से वातावरण में सर्दी का असर बढ़ गया है। उत्तर पूर्वी 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चली। इस दौरान 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लोग ठिठुर गए। शहर में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा रहा। सुबह 11 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। इस दौरान सर्द हवा चलने से वातावरण में गलन बनी रही। दोपहर में धूप निकली, लेकिन वातावरण में गलन के चलते सर्दी से राहत नहीं मिली। दिन ढलने के बाद वातावरण में गलन का असर बढ़ गया। बारां में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके की सर्दी में लोगों ने दिन ढलने के बाद दुपहिया वाहनों से आवाजाही कम कर दी है। फोटो|हर्षिल सक्सेना


