राजस्थान में गलन भरी सर्दी,8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट:पारा औसत से नीचे आया, बर्फ जमी; 15 दिसंबर के बाद मिलेगी राहत

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। आज भी 8 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट है। सीकर, चूरू के एरिया में पिछले दो-तीन दिन से लगातार बर्फ जम रही है। गुरुवार को भी यहां पारा जमाव बिंदु के नजदीक दर्ज हुआ। पश्चिमी जिले जैसलमेर, बीकानेर में भी रात के साथ-साथ दिन में सर्दी तेज हो गई। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले दो दिन और तेज सर्दी का प्रकोप रहेगा, जबकि 15 दिसंबर के शीतलहर से राहत मिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान फतेहपुर में दर्ज हुआ। फतेहपुर में सुबह पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया, जिसके कारण यहां खुले एरिया में रखे बर्तनों में रखा पानी जम गया। नागौर, चूरू, सीकर में भी सर्दी बढ़ गई है। कई एरिया में फसलों में पाला पड़ने जैसी स्थिति बन गई है। रेगिस्तानी एरिया में दिन हुई गलन रेगिस्तानी एरिया जैसलमेर, बीकानेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बीकानेर में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री जबकि जैसलमेर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में तापमान 22.6 और जोधपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 15 दिसंबर से हवाओं की दिशा में थोड़ा बदलाव होगा। वर्तमान में अभी उत्तरी हवाएं चल रही है, जो 15 दिसंबर और उसके बाद से उत्तर-पश्चिम होने की संभावना है। इस कारण राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में सर्द हवाओं (कोल्ड-वेव) का प्रभाव कम होगा और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *