MDS यूनिवर्सिटी यूजी-पीजी व प्रोफेशनल कोर्सेज एग्जाम आवेदन शुरू:बिना लेट फीस 23 लास्ट डेट;करीब 3 लाख स्टूडेंट्स शामिल होनें की सम्भावना

महर्षि दयानन्द सरस्वती यूनिवर्सिटी ने यूजी, पीजी व प्रोफेशनल कोर्सेज वर्ष 2025 में की मुख्य परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू कर दिए है। इसमें लगभग करीब 3 लाख स्टूडेंट्स के बैठने की संभावना है। सामान्य शुल्क के साथ 23 दिसंबर तक यूजी सेम-1, बीए, बीकॉम, बीएससी आदि कोर्स के रेगुलर एवं स्वयंपाठी स्टूडेंट आवेदन कर सकेंगे। 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 24 से 30 दिसंबर तक तिथि तय की गई है। 31 दिसंबर से 8 जनवरी 2025 तक परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जा सकेंगे। इसी तरह से पीजी कोर्सेज के ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा पहली बार बी फार्मा और डी फार्मा के कोर्स शुरू किए गए हैं। ये दोनों ही कोर्स फिलहाल यूनिवर्सिटी कैंपस में ही संचालित हैं। दोनों ही कोर्सेज में 60-60 सीटों पर एडमिशन हुए थे। ऐसे में 120 परीक्षार्थियों की परीक्षा पहली बार होगी। परीक्षा फार्मों में पहली बार यह कोर्स इंट्रोड्यूस होंगे। अन्य रूटीन के सभी कोर्स पूर्व की भांति चलते रहेंगे। इसके अलावा एनईपी के यूजी सेमेस्टर-3 में स्किल इनहेंसिव कोर्स एसईसी की परीक्षा भी पहली बार होगी। स्टूडेंट्स की इस बार भी विश्वविद्यालय परीक्षा फीस नहीं बढ़ाई है। पूर्व की भांति ही फीस रखी है। (अधिक जानकारी के लिए करें यहां CLICK) यूनिवर्सिटी को दो तरह की परीक्षाएं लेनी हैं यूनिवर्सिटी को दो पैटर्न की परीक्षाएं करानी हैं। इनमें पहली पुराने पैटर्न की वार्षिक परीक्षा। इसके साथ ही दूसरी परीक्षा सेमेस्टर सिस्टम की करानी है। यूनिवर्सिटी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक लगभग 3.50 लाख स्टूडेंट्स में से 50 हजार पीजी कोर्सेज, प्रोफेशनल कोर्सेज के करीब 25 हजार स्टूडेंट्स शामिल रहेंगे। जबकि यूजी कोर्सेज में सर्वाधिक 2 लाख 75 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठेंगे। डिजीलॉकर में रहेंगी मार्कशीट विश्वविद्यालय यह भी व्यवस्था करने जा रहा है कि परीक्षार्थियों की मार्कशीट और अन्य प्रमाण पत्र डिजीलॉकर में सुरक्षित रहें। इसे देखते हुए स्टूडेंट्स का विवरण भी स्पष्ट मांगा जा रहा है। परीक्षा 2025 के लिए यूजी पार्ट फ़र्स्ट रेगुलर स्टूडेंट का डेटा संबंधित कॉलेज द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। परीक्षार्थी का नाम, उनकी अपार आईडी के अनुसार तथा पिता का नाम, माता का नाम, अन्य जानकारी सीनियर सैकंडरी के अनुसार भरी जाएंगी। यूनिवर्सिटी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इनमें किसी भी प्रकार का अंतर होने पर परीक्षार्थी आवेदन पत्र नहीं भर सकेंगे। परीक्षार्थी का यूनिक मोबाइल नंबर भरना भी जरूरी है। फाइल अपलोड करने और चेक करने के बाद ही डेटा लॉक किया जाए। लॉक करने के बाद ही संबंधित महाविद्यालय के नियमित परीक्षार्थी परीक्षा आवेदन भर सकते हैं। स्टूडेंट का डाटा 23 दिसंबर तक अपलोड किया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *