खाई में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत:कलश स्थापना के लिए गंगा जल लेकर लौट रहे थे गोड्डा, क्रेन से बाहर निकाली गई गाड़ी

गोड्डा में सोमवार को सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती और एक पड़ोसी महिला शामिल है। हादसा कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब दो फीट गहरी खाई में गिरने से हुआ। घटना महागामा-एकचारी मुख्य मार्ग पर ग्राम शीतल के पास हुई। भागलपुर से गंगा जल लेकर तीनों वापस घर लौट रहे थे मृतकों की पहचान महागामा ऊर्जा नगर निवासी जोगेंद्र कुमार यादव, उनकी पत्नी बिंदेश्वरी देवी (53) और कौशल्या देवी (48) के रूप में की गई है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के लिए भागलपुर स्थित कहलगांव की गंगा घाट से जल लेकर तीनों वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। परिजनों को दी गई घटना की सूचना इधर, सूचना मिलते ही महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, महागामा और हनवारा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि महागामा थाना क्षेत्र के शीतला के नजदीक सड़क हादसा में 3 लोगों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेजा गया है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *