कांगड़ा में HRTC की बस पलटी:37 यात्री घायल, ज्यादातर स्कूल-कॉलेज के छात्र; ब्रेक फेल होने से हादसा

हिमाचल में कांगड़ा जिले के डाडासीबा क्षेत्र के गुराला गांव में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तलवाड़ा से बद्दी जा रही एचआरटीसी बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार लगभग 37 यात्री घायल हो गए। इनमें अधिकतर स्कूली बच्चे और कॉलेज के विद्यार्थी शामिल थे। हादसे के बाद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने एम्बुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया। गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। डीएसपी डाडासीबा राजकुमार के अनुसार, बस ड्राइवर ने पूछताछ में ब्रेक फेल होने की बात स्वीकार की है। ड्राइवर की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा प्रबंध कड़े करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। विधायक ठाकुर ने घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया है। विधायक बिक्रम सिंह ने घायलों का जाना हाल परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर और कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन ने घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *