कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण:विधायक जाटव बोले- संगठन ही असली ताकत, गांव-गांव तक पहुंचाएं पार्टी की विचारधारा

धौलपुर में जिला स्तरीय सहयोगी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का आरंभ ध्वज वंदन से हुआ। बसेड़ी विधायक संजय कुमार जाटव मुख्य अतिथि रहे। धर्मेश कुमार ने ध्वज रक्षक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के नेतृत्व में किया गया। धौलपुर जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि संगठन ही असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के अनुशासन, त्याग और निष्ठा को कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी बताया। शेखावत ने सेवादल को कांग्रेस पार्टी की आत्मा बताते हुए कहा कि इसने हर कठिन दौर में लोकतंत्र की रक्षा की है। विधायक संजय कुमार जाटव ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में मिली सीख को व्यवहार में उतारने की अपील की। प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह अडवाणा और धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही जनता के बीच पार्टी का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं। जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने कहा कि यह शिविर संगठन को नई दिशा देगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। शिविर में अनुशासन, समर्पण और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *