करौली में शारदीय नवरात्रि महापर्व का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कैलादेवी आस्था धाम में घट स्थापना के साथ नवरात्रि मेले की शुरुआत हो गई। करौली के पूर्व महाराज और कैला देवी ट्रस्ट के कृष्ण चंद्र पाल ने सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज ऋषि प्रकाश जती ने घट स्थापना कराई। नवरात्रि में प्रतिदिन 11 पंडितों द्वारा सप्तशती, दुर्गा पाठ, भैरव स्तोत्र और दुर्गा भागवत मूल पाठ किया जाएगा। मेले की सुरक्षा के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कालीसिल नदी पर गोताखोर तैनात हैं। कस्बे और मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें लगाई हैं। दस दिवसीय मेले में राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से भी श्रद्धालु आएंगे। मंदिर प्रांगण में कन्या लांगरा पूजन, हवन और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा। जिले में अन्य स्थानों पर भी दुर्गा पंडाल स्थापित किए गए हैं।


