भास्कर न्यूज | बालोद रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। हालांकि दिन का पारा एक डिग्री कम होने के बावजूद सुबह से दोपहर तक धूप, बादल की वजह से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। शाम 6.30 से देर रात तक शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में गरज-चमक के साथ रूक-रूक हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका कमजोर हो चुकी है। इसके अलावा खाड़ी से नमीयुक्त हवा कम मात्रा में आ रही है। इस वजह से खंडवर्षा के हालात बन रहें है। सोमवार व मंगलवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर और उससे लगे म्यांमार तट पर स्थित है तथा यह 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।


