कार ने बुलेट को मारी टक्कर, युवक की मौत:बिलासपुर में देर रात घर लौट रहा था युवक, अनियंत्रित कार ठोकर से हुआ हादसा

बिलासपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बुलेट बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक देर रात घर लौट रहा था। तभी अनियंत्रित कार ने चपेट में ले लिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। मोपका के राधा विहार कॉलोनी निवासी सौम्य शर्मा (22) प्राइवेट जॉब करता है। सोमवार की रात वो किसी काम से निकला था। जिसके बाद रात करीब 12.30 बजे अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। अभी युवक अशोक नगर चौक स्थित आरके पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। उसी समय तेज रफ्तार कार ने उसकी बुलेट को टक्कर मार दी। अपोलो अस्पताल में हुई युवक की मौत
इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जहां बाइक सवार युवक खून से लथपथ बेहोश पड़ा था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही युवक के परिजन को दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार जब्त कर ड्राइवर पर FIR
देर रात युवक की मौत के बाद मृतक युवक के जीजा शिवराज शिवा पांडेय ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *