घर-घर जय अंबे गौरी, मैया जय श्याम गौरी की गूंज:शारदीय नवरात्र पर शुभ मुहूर्त में हुई मंदिरों में घट स्थापना, भक्तों में उत्साह

शारदीय नवरात्र महापर्व सोमवार से शुरू हो गया है। शुभ मुहूर्त में घरों और मंदिरों में घट स्थापना करने के साथ जय अंबे गौरी, मैया जय श्याम गौरी आरती की गूंज रही। नगर निगम की ओर से भी आजाद पार्क में घट स्थापना की गई। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शामिल हुए। इस बार नवरात्र 10 दिन होंगे। जो 1 अक्टूबर को नवमी तिथि तक रहेंगे। शहर के प्रमुख मंदिरों में रोशनी और विशेष सजावट भी की गई है। नवरात्रि को लेकर भक्तों में सुबह से ही काफी उत्साह और उमंग है। नवरात्र में प्रतिदिन मनाए जाने वाले उत्सवों की भी तैयारी घरों और कॉलोनी में बनाए गए पंडाल में चल रही है। विभिन्न मंदिर समिति, मोहल्ला, विकास समिति आदि द्वारा गरबा के भी आयोजन किए जाएंगे। बोराज स्थित चामुंडा माता के प्राचीन मंदिर में सुबह शुभ मुहूर्त में नवरात्रि घट स्थापना हुई। नवरात्र में 9 दिनों तक माता रानी की विशेष पूजा अर्चना मंदिर में की जाएगी। मंदिर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे दोपहर 12 बजे और सायंकाल संध्या समय माता जी की महाआरती होगी। शहर के प्रसिद्ध अंबे माता मंदिर में भी सुबह घट स्थापना हुई। भक्तों ने पहुंचकर आरती में शामिल हुए। दित्य नवरात्रि से लेकर 9वें दिन तक सुबह 9 बजे और शाम 7 बजे आरती होगी। यह मंदिर 24 घंटे भक्तों के लिए खुला रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रदेश और अजमेर वासियों को नवरात्र के पहले दिन शुभकामनाएं देता हूं। यह पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। माताजी ने जिस तरीके से दुष्टों का नाश किया, वैसे ही हम सबके दुष्ट प्रवृत्तियां हैं वह समाप्त हो। हम जहां भी काम कर रहे हैं वहां पर जनता के हित में करते हुए आगे बढ़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *