कचना से रिंग रोड तक बनेगी 45 करोड़ की नई फोर लेन सड़क, नवा रायपुर जाने वाले जाम से बचेंगे

शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि कचना से रिंग रोड तक 45 करोड़ की लागत से 3.50 किमी लंबी नई फोर लेन सड़ बनाई जा रही है। नई सड़क के लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। अगले दो माह में टेंडर भी निकाल दिया जाएगा। नई फोर लेन सड़क बनने के बाद लोग आसानी से रिंग रोड से आकर नवा रायपुर तक आना-जाना कर सकेंगे। अभी कचना से नवा रायपुर या फिर रिंग रोड आने के लिए अवंति विहार तेलीबांधा होकर जाना पड़ता है। कचना से कोर्टयार्ड मैरिड के बीच तीन सिग्नल पड़ते हैं। लोगों को इन सभी जगहों पर रुकना पड़ता है। कचना से कोर्टयार्ड मैरिड तक सड़क बनने से लोगों को गायत्री नगर तेलीबांधा नहीं जाना पड़ेगा। इससे यात्रियों का करीब 15 मिनट बचेगा। नई सड़क बनने के बाद सड्‌डू, मोवा, कचना से नवा रायपुर जाने वालों को राहत मिलेगी। शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। कुछ साल पहले तक कचना को शहर का आउटर माना जाता था। लेकिन अभी वहां दर्जनों की संख्या में नई कॉलोनियां बस चुकी हैं। करीब 22 कॉलोनियों का निर्माण और जारी है। कचना के आस-पास नई कॉलोनी बनने के कारण यहां की आबादी भी पहले की तुलना में दोगुना से ज्यादा हो गई है। अभी यहां के सभी लोगों को कचना से रिंग रोड नंबर-दो आने के लिए तेलीबांधा होकर आना पड़ता है। क्योंकि कचना से लाभांडी के बीच रेल लाइन है। हालांकि लाभांडी बस्ती के पास रेलवे ने अंडरब्रिज बनाया है। लेकिन कचना से लाभांडी बस्ती को जोड़ने के लिए फिलहाल कोई सड़क नहीं है। अब यह नई सड़क कचना से कोर्टयार्ड मैरिड की ओर जाएगी। इससे कचना से लोग सीधे रिंग रोड-2 में पहुंच जाएंगे। इन इलाके के लोगों को राहत पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने बताया कि मैरियट होटल से सड़क बस्ती के पहले दाहिने तरफ मुड़ जाएगी। इसके बाद रेलवे क्रासिंग पार कर सीधे कचना ओवरब्रिज में मिलेगी। नई सड़क के बनने से कचना के आसपास के इलाके जैसे वीआईपी स्टेट, अशोका रतन, कचना हाउसिंग बोर्ड, पिरदा, बाराडेरा, जोरा, चंडीनगर, पार्वती नगर और भावना नगर की बड़ी आबादी को इससे बड़ा फायदा होगा। नई सड़क बनने से आधा दर्जन से अधिक वार्डों के करीब ढाई लाख लोग इस सड़क से सीधे रिंग रोड में जुड़ जाएंगे। इन लोगों को सिग्नल पर नहीं रुकना पड़ेगा। रेलवे क्रासिंग पर बनेगा ओवरब्रिज लाभांडी रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज बनने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही ओवरब्रिज और नई सड़क के निर्माण से कचना और लाभांडी की ओर से लोगों का आना-जाना शुरू हो जाएगा। इससे स्कूली बच्चों, ऑफिस वाले और मेडिकल सेवा वाले बिना किसी रुकावट के सफर कर सकेंगे। इस नए ओवरब्रिज के बनने के बाद से सड़क हादसों में भी कमी आएगी। सर्वे पूरा हो गया है, भेजा जा रहा है प्रस्ताव रिंग रोड को जोड़ने के लिए कचना से कोर्टयार्ड मैरिड तक नई सड़क बनाई जा रही है। राजस्व विभाग ने इसका सर्वे कर लिया है। अब शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
डीके नेताम,एसई पीडब्ल्यूडी रायपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *