अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे स्कूल:DEO ने जारी किए आदेश, नर्सरी से कक्षा 8 तक के समय में किया बदलाव

सर्दी को देखते हुए जिले में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। कक्षा 8 तक के स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लगेंगे। गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। आदेश जनवरी 2025 तक आदेश लागू रहेगा। पिछले तीन दिनों से जिले में शीतलहर जैसी स्थिति है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, मंगलवार को 7.4, बुधवार को 7.5 और गुरुवार को 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.7, मंगलवार को 24.5, बुधवार को 24.4 दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम में एक डिग्री को बढ़ोतरी हुई और यह 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में अगले कुछ दिन और तेज ठंड पड़ने की संभावना है। जिला शिक्षा अधिकारी सीएस सिसौदिया ने जिला अन्तर्गत संचालित शासकीय/अशासकीय/ सीबीएसई/ आईसीएसई/माध्यमिक शिक्षा मंडल और समस्त बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों के समय में बदलाव किया है। DEO के आदेशानुसार कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यालयों के लिए समय में परिवर्तन किए गए हैं। स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक तक लगेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *