लातेहार में करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की मौत:बिजली तार पर लगी सब्जी तोड़ने के दौरान हुआ हादसा, एक बचाने में दूसरे की भी गई जान

लातेहार के बालूमाथ प्रखंड के बजरमरी गांव में सोमवार शाम एक दुखद घटना सामने आई। बिजली के तार में लगी सब्जी तोड़ने के दौरान दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विनय उरांव (25) और प्रकाश उरांव (24) के रूप में हुई है। विनय अपने घर की छत पर बिजली तार में लगी सब्जी तोड़ रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसे करंट लगता देख उसका चचेरा भाई प्रकाश उरांव बचाने दौड़ा। प्रकाश ने भी बिजली के नंगे तार को पकड़ लिया और वह भी करंट की चपेट में आ गया। परिजन दोनों को घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर अशोक कुमार ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बारियातू पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों की शादी हो चुकी थी। प्रकाश की एक बेटी है, जबकि विनय की चार छोटी बेटियां हैं। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *