लुधियाना में एक हफ्ते बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार:पूर्व सरपंच से लूटे थे 60 हजार, टोल प्लाजा के पास वारदात

पंजाब के लुधियाना जिले के मुल्लापुर-रायकोट रोड पर पुराने टोल प्लाजा के पास हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जगदीप सिंह उर्फ गनी और दविंदर सिंह उर्फ लोक उर्फ सूखा हेरा के रहने वाले हैं। मोटरसाइकिल को पैर मारकर गिराया डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने रायकोट गांव नूरपुरा के पूर्व सरपंच दर्शन सिंह की मोटरसाइकिल को पैर मारकर गिराया। इसके बाद उनके कुर्ते की जेब से 60 हजार रुपए निकालकर फरार हो गए। दर्शन सिंह ने आरोपियों का पीछा किया। लेकिन वे मुल्लापुर दाना मंडी की तरफ भाग निकले। सीसीटीवी की मदद से दोनों पकड़े पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से बिना नंबर की बाइक भी बरामद की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराना टोल प्लाजा अपराधियों का अड्डा बन चुका है। यहां आए दिन वारदातें हो रही हैं। दिन में हुई घटना से शहर और गांवों के लोगों में डर का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *