बरनाला में सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस-AAP में पथराव:पुलिस ने सरपंच समेत साथी दबोचे, विधायक ने दी चेतावनी

पंजाब के बरनाला जिले के गांव खुड्डी कलां में सड़क और नाले के निर्माण को लेकर दो राजनीतिक गुटों में विवाद हो गया। एक तरफ कांग्रेस समर्थक सरपंच सिमरनजीत सिंह थे, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के समर्थक थे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सरपंच और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी की घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लो मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में आम आदमी पार्टी की तरफ से धक्केशाही की जा रही है। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इसे नहीं रोका, तो वह जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस को बार-बार स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा। डीएसपी सिटी सतवीर सिंह ने कहा कि कानून हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *