कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग:पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, धरने की चेतावनी भी दी

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को पद से हटाने की मांग तेज हो गई है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को नोटिस भेजा है। उन्होंने कलेक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ननकीराम कंवर ने कहा कि कलेक्टर हिटलर की तरह प्रशासन चला रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर पर कई भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल होने का आरोप लगाया है। इनमें 40,000 स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ अरबों की धोखाधड़ी शामिल है। साथ ही मालगांव और रलिया में करोड़ों रुपए का फर्जी मुआवजा देने का मामला भी है। इससे पहले कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट के लिए नोटिस जारी किया था। कलेक्टर का कहना था कि पोस्ट से प्रशासन की छवि खराब हो रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को निशाना बनाने का आरोप पूर्व गृहमंत्री ने कलेक्टर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया है। जिसमें एक पत्रकार का घर तोड़ना और कार्यकर्ताओं के राइस मिल और पेट्रोल पंप को सील करना शामिल है। कलेक्टर को नहीं हटाने पर दी ये चेतावनी ननकीराम कंवर का आरोप है कि कलेक्टर को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कलेक्टर को कोरबा से नहीं हटाया गया तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *