चोरी की चार बाइक के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ओरमांझी | पुलिस ने सोमवार को बाइक चोरी के आरोप में चार बाइक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों में तरुण कुमार महतो, सुरेश कुमार महतो व मिथलेश कुमार तीनों ग्राम कुच्चू, नरेश महतो व राजकुमार महतो ग्राम मंदरो का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार रविवार की संध्या 7.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तरुण कुमार महतो अपने दोस्तों के साथ चोरी की दो मोटरसाइकिल पर कुच्चू से ओरमांझी की ओर जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली अनुज उरांव, थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार, चंद्रदेव सिंह व नीतीश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुच्चू कमता चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया। रात 8.10 बजे पुलिस ने तीन युवकों को संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल पर आते देखा। चेकिंग के दौरान तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने धर-दबोचा। पूछताछ के दौरान तीनों बाइक की कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चोरी की थी। तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और दो बाइक बरामद की गई तथा उनके और दो साथियों को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *