लुधियाना में व्यापारी का अपहरण कर लूटपाट:चार घंटे देरी से पहुंची पुलिस, 4 गिरफ्तार, 19 लोगों पर केस

लुधियाना जिले के रायकोट में एक ट्राली निर्माता के साथ अपहरण और लूटपाट की घटना सामने आई है। ताजपुर चौक स्थित वर्कशॉप से भैणी बडिंगां के गुरदीप सिंह भमरा का रविवार को अपहरण कर लिया गया।हथियारबंद बदमाशों ने वर्कशॉप से कई ट्रालियां और हाइड्रा मशीन भी लूट ली। अपहरणकर्ता पीड़ित को रायकोट-लुधियाना रोड पर नहर के पास कई घंटों तक घुमाते रहे। उन्होंने कार में गुरदीप की पिटाई की और फिर उन्हें कार से फेंककर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर चार घंटे की देरी से पहुंची। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज सिटी थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने इसका कारण तालमेल की कमी बताया। पीड़ित के भाई मनदीप सिंह और पड़ोसी दुकानदारों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। पीड़ित गुरदीप सिंह ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से इस स्थान पर वर्कशॉप चला रहे हैं। उन्हें पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। उनका मानना है कि यह मामला जमीन के खसरा नंबर की तकनीकी गलती से जुड़ा हो सकता है। 15 आरोपी अभी भी फरार पुलिस ने मुल्लांपुर के प्रॉपर्टी डीलर प्रितपाल सिंह, राजू उर्फ राजवंत सिंह दाखा, परविंदर सिंह और मनजिंदर सिंह उर्फ मनी समेत 19 लोगों पर मामला दर्ज किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 15 अभी फरार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *