देर रात साढ़े 4 हजार प्रिंसिपल के तबादले:शिक्षा विभाग ने जारी की 508 पेज की जंबो लिस्ट, देखिए- किसका कहां हुआ ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने देर रात प्रिंसिपल की जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की। इसमें 4 हजार 527 प्रिंसिपल का तबादला किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बड़ी संख्या में ट्रांसफर करने के लिए 508 पेज की लिस्ट पिछले दिनों तैयार की थी, सोमवार रात करीब 9 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के ई-हस्ताक्षर किए गए। स्थानान्तरित प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने और जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि फिलहाल कोई तारीख तय नहीं की गई है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों के शिक्षा प्रिंसिपल बदले हैं। इसमें अधिकांश टीचर्स को उनकी मनपसंद जगह लगाने का प्रयास किया गया है। वहीं बड़ी संख्या में प्रिंसिपल को शहर से गांवों में भी भेजा गया है। गत वर्षों में जिन स्कूलों को सीनियर सैकंडरी में क्रमोन्नत किया गया था, उनमें भी अब प्रिंसिपल लगा दिए गए हैं। शहर के अंदर पिछले कई सालों से जमे सैकड़ों प्रिंसिपल को अब गांवों में पदस्थापित किया गया है। विधायकों से ली गई थी डिजायर
प्रिंसिपल ट्रांसफर से पहले भाजपा के विधायकों से एक तय संख्या में डिजायर ली गई थी। भाजपा विधायक जहां नहीं हैं, वहां भाजपा के प्रत्याशी रहे नेता से या फिर सांसद से डिजायर ली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में विधायकों ने डिजायर भी दी और एक तय संख्या में अलग से नाम भी दिए। इन्हीं नामों को ट्रांसफर लिस्ट में जगह दी गई है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद फैसला
विभागीय अधिकारियों के अनुसार- मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के समक्ष ये ट्रांसफर लिस्ट करीब 20 दिन पहले ही रख दी गई थी। बाद में इसे विधानसभा सत्र के चलते रोक दिया गया था। फिर श्राद्ध पक्ष के कारण लिस्ट रोकी गई, लेकिन अब नवरात्रि के पहले ही दिन प्रिंसिपल को नए स्कूलों में पदस्थापित कर दिया गया है। सोमवार को ही राज्य सरकार ने इसके लिए स्वीकृति जारी की और देर रात ये लिस्ट जारी हो गई। आदेश में साफ लिखा गया है कि राज्य सरकार के पत्र की पालना में ये ट्रांसफर किए गए हैं। ट्रांसफर की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां CLICK करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *