सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:भोपाल में करेंगे विधानसभा का घेराव, रतलाम से एक हजार कांग्रेसी होंगे शामिल

कांग्रेस पार्टी कई मुद्दों को लेकर 16 दिसंबर को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेसजन शामिल होंगे। रतलाम से करीब 1 हजार कांग्रेसी प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह बात मंदसौर विधायक विपिन जैन ने गुरुवार को सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। दरअसल, बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी सरकार की नीतियों के खिलाफ भोपाल में प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर मंदसौर के विधायक विपिन जैन रतलाम आए थे। विधायक बोले- कांग्रेस पार्टी में कोई खेमेबाजी नहीं विधायक जैन ने कहा कि बीजेपी के राज में ऐसी कोई टेबल नहीं है, जहां बिना पैसे देकर काम होता होगा। बीजेपी के मंत्री, जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। इनकी कहीं ना कहीं निष्क्रियता है, या फिर यह मिले हुए है। बीजेपी का एक भी नेता भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बोलता है। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई खेमेबाजी नहीं है। भोपाल में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के मार्गगदर्शन में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। विधानसभा का घेराव करने की बात कही जैन ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार को एक साल होने को आ गया है। चुनाव के पहले जो वादे किए गए सरकार उस पर खड़ी नहीं उतरी है। हर योजनाओं और विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार अत्याचार बढ़ रहे है। किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है, आदि अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भोपाल में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव किया जा रहा है। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पारस सकलेचा, शैलेंद्रसिंह अठाना, फैयाज मंसुरी, शांतिलाल वर्मा, यास्मिन शैरानी, कुसुम चाहर आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *