सीकर में सीजन का सबसे घना कोहरा,विजिबिलिटी@10 मीटर:उत्तरी हवाओं के चलते पारा 4.8 डिग्री गिरा,2 जनवरी तक शीतलहर करेगी परेशान

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरा दिया है। सीकर में भी इन बर्फीली हवाओं के चलते लगातार तेज सर्दी का असर बना हुआ है। रात के समय तो तापमान सिंगल डिजिट में रहता है। वहीं दोपहर को भी तापमान 20 डिग्री से नीचे रहने के चलते कड़ाके की सर्दी लग रही है। आज सुबह सीकर के शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते सीकर में आज सुबह विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम है। बात करें सीकर में आज के तापमान की तो यहां तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.3 और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं आपको बता दें कि सीकर में पिछले करीब तीन-चार दिनों से घना कोहरा छाया है। आज साल के आखिरी दिन इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा है। सीकर में आज इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहने के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। शहरी इलाकों में विजिबिलिटी कम रहने के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी रही और गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी। वहीं कोहरा रहने के चलते सुबह लोगों की आवाजाही भी बेहद कम रही। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल सीकर में इस शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है। केंद्र के द्वारा सीकर में 2 जनवरी तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर चलने के चलते सीकर में न्यूनतम तापमान भी सिंगल डिजिट में रहने का अनुमान है। वहीं मौसम साफ रहने पर दोपहर में भी कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *