बाड़मेर से जम्मूतवी और जम्मूतवी से बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस के 2 जनवरी से 6-6 ट्रिप रद्द कर दिए गए है। उतर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर तकनीकी वर्क कराए जाने के कारण आवागमन 9 दिन बंद रहेगा। कुल 12 ट्रिप कैंसिल किए गए है। दरअसल, उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण जम्मूतवी-बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस आवागमन में दो से दस जनवरी के मध्य छह ट्रिप रद्द किए गए। नए साल पर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जोधपुर मंडल के डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर स्नेहवाल-अमृतसर रेल खंड के लाडोवाल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य ब्लॉक लिए जाने के कारण जम्मूतवी -बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस आवागमन में छह ट्रिप रद्द की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के कारण ट्रेन 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन जम्मूतवी से 2 से 7 जनवरी 2025 तथा ट्रेन 14661,बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन बाड़मेर से 5 से 10 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।


