कल से रेलवे का नया टाइम टेबल:कोटा-श्री गंगानगर 20 मिनट बाद रवाना होगी, सोगरिया-नई दिल्ली का समय बदलेगा

1 जनवरी, 2025 से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू होगी। कोटा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि अ1 जनवरी से लागू नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन, 14 साप्ताहिक ट्रेनों का कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन से संचालन व मंडल में अधिकांश गाड़ियों की औसत गति बढ़ने से समय की बचत होगी। 1 जनवरी से प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेनों का परिवर्तित समय -गाड़ी संख्या 20451 सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस सोगरिया से दोपहर 4.20 बजे की बजाय 4.15 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 12401 कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस कोटा से शाम 5.55 बजे की बजाय 5.50 बजे चलेगी। -गाड़ी संख्या 19816 कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस कोटा से 04.50 बजे की बजाय 04.45 बजे रवाना होगी। -गाड़ी संख्या 22981 कोटा-श्री गंगानगर एक्सप्रेस कोटा से शाम 5.20 बजे की बजाय 5.40 बजे प्रस्थान करेगी। -गाड़ी संख्या 22997 झालावाड़ सिटी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस झालावाड़ सिटी से दोपहर 3.30 बजे की बजाय 3.55 बजे प्रस्थान करेगी। -गाड़ी संख्या 59833 कोटा-मंदसौर सवारी गाड़ी कोटा से रात 9.15 बजे की बजाय 9.20 बजे प्रस्थान करेगी। -गाड़ी संख्या 61633 कोटा-बीना सवारी गाड़ी कोटा से दोपहर 3.15 बजे की बजाय 3.10 बजे प्रस्थान करेगी। -गाड़ी संख्या 61614 कोटा-झालावाड़ सिटी सवारी गाड़ी कोटा से शाम 7.25 बजे की बजाय 7.20 बजे प्रस्थान करेगी। -गाड़ी संख्या 69159 बयाना-मथुरा सवारी गाड़ी बयाना से शाम 5.45 बजे की बजाय 6.25 बजे प्रस्थान करेगी । 1 जनवरी से ट्रेनों का स्टेशन पर पहुंचने का परिवर्तित समय -गाड़ी संख्या 20452 नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस सोगरिया स्टेशन दोपहर 1.30 बजे की बजाय 1.35 बजे पहुंचेगी। -गाड़ी संख्या 19815 मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस कोटा स्टेशन शाम 5.00 बजे की बजाय 5.05 बजे पहुंचेगी। – गाड़ी संख्या 61623 चौमहला-कोटा सवारी गाड़ी कोटा स्टेशन 12.45 बजे की बजाय 1.05 बजे पहुंचेगी। -गाड़ी संख्या 61634 बीना-कोटा सवारी गाड़ी कोटा स्टेशन 00.50 बजे की बजाय 00.55 बजे पहुंचेगी। – गाड़ी संख्या 69158 यमुना ब्रिज आगरा-बयाना सवारी गाड़ी बयाना स्टेशन शाम 5.25 बजे की बजाय 6.15 बजे पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *