पाली में मंगलवार सुबह मौसम सर्द रहा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही कोल्ड वेव तेज सर्दी का अहसास कर रहा थी। सुबह के समय शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही देखने को मिली। मौसम विभाग की माने तो आज पाली को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था। पाली शहर में सुबह के समय नहर पुलिया रोड पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली। सुबह सात बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। यहां से लोर्डिया पाली रोड पर पहुंचे तो यह रोड भी सूनी-सूनी सी नजर आई वॉकिंग करते हुए कुछ लोग नजर आए तो कुछ बजरंगबाग में दर्शन करते हुए दिखे। यहां से अम्बेडकर सर्किल पहुंचे तो बांगड़ हॉस्पिटल के बाहर बनी कई चाय की थड़ियों पर लोग चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापते नजर आए। वही बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में भी धूप निकलने पर कई मरीजों के परिजन धूप में सेंकते दिखे।


