अलवर जिले में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि के बाद से चल रही शीतलहर ने आमजन को दिन में भी ठिठुरा दिया। सबसे अधिक दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी है। हालांकि रात का तापमान अभी 7 डिग्री के आसपास है। 15 दिन पहले न्यूनतम तापमान 3 डिग्री जा चुका है। अब दिन का तापमान 18 डिग्री के आसपास है। जिले में मंगलवार सुबह भी हल्का कोहरा है शीतलहर की ठिठुरन है। दो-तीन दिनों से सूर्यदेव के दर्शन भी बहुत कम है। दोपहर बाद में घने बादल रहने लगे हैं। वैसा ही मौसम बना हुआ है। हालांकि बारिश होने से किसानों को राहत है। उनको रात को खेतों में नहीं जाना पड़ रहा है। मावठ से फसलों पर रौनक है। लेकिन बहुत जगहों पर ओलों ने फसल को चौपट भी कर दिया। इस कारण किसानों की चिंता बढ़ी है। आगामी दिनों में सर्दी का असर बढ़ने वाला है। बर्फ जमीें तो नुकसान हो सकता है। लेकिन अब तक फसलों पर रौनक है।


