पार्वती नदी में नहाने उतरे सात युवकों में चार बहे:एक का शव मिला, सर्च ऑपरेशन जारी; कोटा SDRF को बुलाया

कोटा में इटावा के खातोली थाना क्षेत्र के छूवारी धाम पार्वती नदी में सोमवार को नहाने गए सात युवकों में से चार बह गए। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है। कोटा से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, खातोली के रहने वाले सात युवक छूवारी धाम गए थे। इस दौरान पार्वती नदी में नहाते समय सोनू सुमन (17), मोहित सुमन (18), अशफाक (17) और आयुष गुर्जर (16) बह गए। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन की मदद से एक युवक का शव निकाल लिया गया, जबकि अन्य तीन युवकों की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इटावा डीएसपी शिवम जोशी, खातोली थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। वहीं कोटा से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर बुलाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *