बॉडी वार्न कैमरों के साथ 100 पॉइंट पर खाकी:जश्न में होश खोया तो पुलिस लॉकअप में मनेगा नया साल

पहले ही दिन 120 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई राजधानी में नए साल के जश्न पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। जश्न के दौरान होश खोया तो पुलिस अपने ढंग से न्यू ईयर मनवा देगी। शहर में 100 पॉइंट लगाए जाएंगे। 50 पॉइंट पर बॉडी वॉर्न कैमरे के साथ जवान तैनात कर दिए गए हैं। 40 पॉइंट पर स्पीड राडार गन से चेकिंग की जाएगी। जश्न में खलल न पड़े, इसको लेकर पुलिस रैंडम चेकिंग कर रही है। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 81 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी ने बताया कि 1200 चाकूबाज-गुंडे बदमाशों को चेक किया और 120 के खिलाफ कार्रवाई की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान 1300 संदिग्ध बदमाशों की जांच की गई। इनमें 963 के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस चेकिंग… 40 जगह ब्रीद एनालाइजर से जांच यातायात पुलिस 40 जगह ब्रीद एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग कर रही है। शहर के एंट्री पॉइंट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 31 दिसंबर की रात शहर में 100 पॉइंट पर चेकिंग होगी। साथ ही थानों की मोबाइल टीमें निगरानी करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *