बाड़मेर | शहर में बलदेव नगर सड़क कम गड्ढ़े ज्यादा नजर आ रहे है, ये ही वजह है िक यहां के लोगों की जिंदगी नरकीय बनी हुई है। बलदेव नगर में एक महिला को प्रसव पीड़ा पर एंबुलेंस 108 को कॉल आया था, लेकिन बलदेव नगर की गलियों में गड्ढ़ों के कारण एंबुलेंस कई जगह फंस गई। हर तरफ गड्ढ़े और पानी भरा हुआ है। गड्ढों से निकली आपातकालीन सेवा 108 में बैठी प्रसूता की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और उसने एंबुलेंस में ही नवजात को जन्म दे दिया। रविवार रात 1 बजे बलदेव नगर में विकलांग व्यक्ति ने एंबुलेंस 108 को एक महिला के प्रसव पीड़ा को लेकर सूचित किया। जिस पर 10 मिनट में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और प्रसूता को जिला अस्पताल लेकर जाने लगी। बलदेव नगर में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है, इसी वजह से महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई।


