झांकी पर पथराव, मां काली की प्रतिमा क्षतिग्रस्त:विदिशा में लोगों का हंगामा, युवक बोला- मुस्लिम बस्ती से पत्थर फेंके

विदिशा में झांकी ले जाते समय पथराव हो गया। इससे मां काली की प्रतिमा टूट गई। झांकी में शामिल एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि मुस्लिम बस्ती से पत्थर फेंके गए। ऐसा तीन से चार बार हुआ। घटना जय स्तंभ चौक बजरिया इलाके में सोमवार शाम को हुई। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। यहां पर नंदवाना समिति मां काली की प्रतिमा ले जा रही थी। इस घटना में दो युवकों को हल्की चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पथराव आसपास के घरों से किया गया। लोगों ने हंगामा करते हुए की नारेबाजी
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने इसे लेकर हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने भीड़ को शांति बनाए रखने की अपील की। छत पर बच्चों ने खेलते समय फेंके पत्थर
विवाद के बाद पुलिस अधिकारी समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जहां से पत्थर आए उस घर पहुंचे। जांच पड़ताल में सामने आया कि बच्चे छत पर खेल रहे थे, वहां पर निर्माण सामग्री रखी हुई थी। बच्चों को देखकर समिति के पदाधिकारी का आक्रोश शांत हुआ और उन्होंने भी पुलिस से कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही। समिति के पदाधिकारी राज खटीक ने कहा कि हमने जाकर देखा तो बच्चे खेल रहे थे, उन बच्चों से ही गलती से पत्थर फिंका गया था। अब हम कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं। बच्चों के पिता ने माफी मांगी
बच्चों को परिजन शफीन पठान ने बताया कि कुछ समय पहले हमारे घर में निर्माण कार्य हुआ था। उसकी बच्ची हुई गिट्टी रखी थी, आज छत पर बच्चे खेल रहे थे, उनसे गलती से पत्थर फिंका गया। हमने झांकी समिति के लोगों से बच्चों की गलती के लिए माफी मांग ली है, आगे ध्यान रखेंगे। छत पर से गिट्टी हटा ली है ताकि आगे इस प्रकार कि घटना न हो। सीएसपी ने कहा- यह बच्चों के बीच का विवाद
सीएसपी अतुल सिंह के अनुसार यह बच्चों के बीच हुए विवाद का मामला है। उन्होंने बताया कि विवाद को बैठकर सुलझा लिया गया है। घायल युवकों ने थाने में पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह खबर भी पढ़ें
भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव, मूर्तियां खंडित भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। इस प्रतिमाएं खंडित हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने गौतम नगर थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। जुलूस आरिफ नगर से डीआईजी बंगला की तरफ जा रहा था। तभी किसी ने पत्थर फेंके। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *