सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 100 अंक गिरा, IT सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

साल के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 31 दिसंबर को सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 23,540 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर सबसे ज्यादा 1.62% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में भी गिरावट इंडो फार्म इक्विपमेंट का IPO आज ओपन होगा इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 2 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 7 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 30 दिसंबर को सेंसेक्स 450 अंक की गिरावट के साथ 78,248 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 168 अंक की गिरावट रही, ये 23,640 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में गिरावट और 11 में तेजी थी। वहीं, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ था। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में मीडिया, ऑटो, मेटल और PSU बैंक 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *