राज्यपाल बोलीं- हॉस्टल की लड़कियां ले रहीं ड्रग्स:मुझे आत्मघात जैसा लगा; अब यूनिवर्सिटी में नहीं आएगा कोई ऑनलाइन आर्डर

मेरठ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- ऐसी पढ़ाई का क्या फायदा, जब बच्चे ड्रग्स का सेवन करने लगे। सुनने में आया है कि कुछ छात्राएं भी ड्रग्स लेती हैं। छात्राएं एक तरफ मेडल जीत रहीं, दूसरी तरफ हॉस्टल में गलत संगत के कारण ड्रग्स का सेवन कर रही हैं। ये उनके और उनके परिवार के लिए हानिकारक है। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कहा- मैंने जैसे ही ये सुना, तो सुनते ही मुझे आत्मघात करने जैसा लगा। अब यूनिवर्सिटी में कोई भी ऑनलाइन-ऑफलाइन ऑर्डर नहीं आएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए बीते 3 दिन से यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में रुकी हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल का निरीक्षण किया। वहां की गतिविधियों को वॉच किया। तब उन्हें इस बात का पता चला। राज्यपाल बोलीं- जब आप मां बनोगी तो क्या परिवार संभालोगी
सोमवार को मेधावियों को मेडल देने के बाद राज्यपाल ने कहा- मैं तीन दिन से यहां हूं। काफी बातें सुनी हैं। भारत सरकार का उद्देश्य है कि हमारा देश ड्रग्स मुक्त हो। इसी वजह से मैराथन दौड़ शुरू कराई गई। क्यों भाई क्या फायदा है इन सबका? ड्रग्स कौन लेता है? क्यों लेते हैं? अपने जीवन को क्यों बर्बाद कर रहे हो? हॉस्टलों में भी वही चलता है। मैंने जब सुना कि बेटियां भी ड्रग्स ले रही हैं। ये सुनकर मुझे आत्मघात करने जैसा लगा। उन्होंने स्टूडेंट्स से पूछा- आपने परिवार को कैसे बचाओगे? आप जब मां बनेंगी और परिवार को संभालेंगी, तब क्या बच्चे को संभाल पाएंगी? क्या वो स्वस्थ्य पैदा होगा? मैंने बहुत कड़ाई से यूनिवर्सिटी के सभी टीचर्स, प्रोफेसर्स और कुलपति से कहा- पूरी यूनिवर्सिटी ड्रग मुक्त होनी चाहिए। संकल्प लीजिए। न दारू पीनी है, न ड्रग्स लेनी है। ये जिम्मेदारी आपकी है। अपने जीवन को बचाना है, दुनिया को बचाना है। स्टूडेंट्स से पूछा- क्या ड्रग्स लेकर भारत को विकसित बनाओगे
देख लीजिए हमारे प्रधानमंत्री आप पर कितना भरोसा करते हैं। आने वाली पीढ़ी भारत को विकसित बनाएगी। क्या ड्रग्स लेकर विकसित बनाएंगी? अगर विश्वविद्यालय में ड्रग्स आ रहा है, तो पता करो कौन ला रहा है? कौन इसका सेवन रहा है? हॉस्टल में जाकर जांच करो। अगर कोई ड्रग्स लेते हुए मिलता है तो उसको ठीक करो। डॉक्टर को दिखाओ। उसका इलाज कराओ। राज्यपाल ने कहा- आप अपने माता-पिता को सम्मान देते रहिए। मेहनत से सफल होते रहें। आज जो परिस्थिति पैदा हुई, ये परिस्थिति बहुत गंभीर रूप ले रही है। मैं कहती हूं कि हमें कहां जाना चाहिए, वृद्धाश्रम जाना चाहिए, हॉस्पिटल जाना चाहिए या स्कूल जाना चाहिए। वृद्धाश्रम की जरूरत क्या है, जब हमारे जैसे बेटे-बेटियां घर पर हैं। माता-पिता को वृद्धाश्रम में धकेल देते हैं। ये क्या शिक्षा है, हमें ऐसा नहीं करना है। 20 से 22 सितंबर तक गेस्ट हाउस में रुकीं राज्यपाल
राज्यपाल 20 सितंबर को सहारनपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद सीसीएस यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में आकर रुकी। उसके बाद अगले दिन 21 सितंबर को राज्यपाल कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसी दिन राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के मंदिर में पूजा अर्चना भी की। फिर 22 सितंबर को सीसीएस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। ———————— यह खबर भी पढ़ें… सरकारी टीचर ने पिस्टल दिखाकर की युवती से छेड़छाड़, आगरा में कार में खींचने की कोशिश, आरोपी से भिड़ी लड़की आगरा में सरकारी टीचर ने 5 हजार लेकर सरेराह युवती से छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध पर टीचर ने युवती पर पिस्टल तान दी और कार में खींचने लगा। युवती साहस दिखाते हुए टीचर से भिड़ गई। उसे खींचकर लात मारी। फिर चिल्लाने लगी। चीख सुनकर आसपास के लोग आए। इसके बाद आरोपी डरकर भाग गया। इसका वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *