सिमडेगा | शहरी क्षेत्र में ऑफिसर्स कॉलोनी की सड़क पर बनी पुलिया दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। कई वर्ष पहले बनी यह पुलिया अब बेहद जर्जर होकर टूट रही है। पुलिया से होकर दो पहिया, चार पहिया वाहनों का गुजरना खतरनाक हो गया है। लोगों ने कहा कि पुलिया को दुरुस्त करने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रात के अंधेरे में भी दुर्घटना का डर बना रहता है। मालूम हो कि इस सड़क से काफी संख्या में लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं।


