कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

भास्कर न्यूज | बारियातू शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा के प्रथम दिन प्रखंड मुख्यालय सहित डाढ़ा, फुलसू, बालुभांग, गोनिया, गड़गोमा, बठेठ, राजगुरु, भाट चतरा, टोंटी व हेसला में ध्वजारोहण एवं कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ पंडितों द्वारा शुभारंभ सोमवार को किया गया। गड़गोमा,गोनिया व बठेठ में कलश स्थापना के पूर्व प्रतिमा स्थापित स्थल से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा स्थापित प्रतिमा स्थल से खोरा नदी तक गई।जंहा आचार्य पंडित हिरामन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नदी का पवित्र जल कलश में भरवाया। फिर कलश यात्रा पुनः प्रतिमा स्थल मंडप पहुंची जहां कलश स्थापित करवाया गया। कलश यात्रा में शामिल महिला पुरुष जय मां दुर्गे, जय भवानी के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इधर पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। गड़गोमा कलश यात्रा में शामिल जिप सदस्य रमेश राम ने कहा कि मां दुर्गा सभी की मनोकामना पूर्ण एवं क्षेत्र में खुशहाली प्रदान करे। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *