कुर्सी दौड़ में आराध्या और रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

भास्कर न्यूज | चतरा चतरा में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक पूजा कार्यक्रम में भाग लिया। पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों और महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान, महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और जीवन पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने समाज के कल्याण के लिए 18 यज्ञों का संकल्प लिया था। 17 यज्ञ सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद, जब 18वें यज्ञ में बलि प्रथा की बात आई, तो अग्रसेन महाराज ने इसका विरोध किया। उन्होंने बलि प्रथा को समाप्त कर अहिंसा का मार्ग अपनाया और वैश्य धर्म को स्वीकार किया। इसी कारण उनका 18वां यज्ञ पूर्ण नहीं हो सका और समाज में बलि प्रथा हमेशा के लिए समाप्त हो गई। उनके 18 पुत्रों से ही अग्रवाल समाज 18 गोत्रों में विभाजित हुआ। इस जयंती समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।इस सफल आयोजन में डॉ. विजय अग्रवाल, प्रभुनंद अग्रवाल, नागेंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, राजीव मित्तल, विकास चंद्र, शंकर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, संध्या अग्रवाल और पूजा अग्रवाल सहित समाज के कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर सदस्यों में उत्साह देखा गया। पुरस्कार पाने वालों में शामिल प्रतिभागी इस प्रकार रहे: कुर्सी दौड़ (1-10 वर्ष): पहला स्थान: आराध्या, दूसरा स्थान: समृद्धि, दूसरे दौर में पहला स्थान: अनन्या, दूसरे दौर में दूसरा स्थान: आसवी गोयल कुर्सी दौड़ (11-15 वर्ष): पहला स्थान: अनन्या दूसरा स्थान: अंशिका, कुर्सी दौड़ (15 वर्ष से ऊपर): पहला स्थान: शालिनी गोयल, दूसरा स्थान: प्रीति गोयल रंगोली प्रतियोगिता: पहला स्थान: अंशिका मित्तल, दूसरा स्थान: जस्सी, तीसरा स्थान: प्रज्ञा गोयल किचन सम्बंधित गेम: पहला स्थान: अनुभा अग्रवाल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *