अंडर-19 के खिलाड़ियों ने फुटबॉल चैंपियनशिप में किया बेहतर प्रदर्शन

जालंधर| दोआबा खालसा स्कूल में आयोजित 69वें पंजाब स्कूल जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में स्कूल के अंडर-19 फुटबॉल खिलाड़ियों दक्ष, आर्यन और पंकित ने जोन नंबर-4 से खेलते हुए अपने जोन को तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, सहायक प्रबंधक सतीश चंद्र दादा और प्रबंधक समिति के अन्य सदस्यों के साथ प्रिंसिपल ममता बहल ने सभी खिलाड़ियों और उनके माता-पिता को बधाई दी। स्पोर्ट्स विंग इंचार्ज एवं कोच विकास और टीम मैनेजर राजवंत कौर के प्रयासों की भी सराहना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *