सीटी ग्रुप के पूर्व छात्र रोहित को 88 लाख का पैकेज

भास्कर न्यूज | जालंधर सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नॉर्थ कैंपस, मकसूदन में सोमवार को एक गौरवपूर्ण और भावुक क्षण देखने को मिला, जब संस्थान के एक मेधावी पूर्व छात्र रोहित तुरलापति अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ अपनी अल्मामेटर में वापस लौटे। उन्होंने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स में एक सीनियर पायथन डेवेलपर के पद पर 88 लाख रुपए का पैकेज हासिल किया। यह सीटी ग्रुप के किसी छात्र के प्राप्त किए सर्वोच्च पैकेजों में से एक है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान ने एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया। इसमें रोहित ने अपनी सफलता की प्रेरणादायक यात्रा को, जिसमें कड़ी मेहनत, दृढ़ता और संकल्प शामिल हैं, साझा किया। उन्होंने “पायथन बैकेंड इंजीनियरिंग विद एलएलएम’ पर एक तकनीकी कार्यशाला भी आयोजित की। इसमें छात्रों को उद्योग की नवीनतम प्रवृत्तियों और अनुप्रयोगों का व्यावहारिक ज्ञान दिया। सीटी ग्रुप के अध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने रोहित की इस उपलब्धि को संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण बताया। प्रबंध निदेशक डॉ. मनबीर सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि यह सफलता संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मूल्यों को दर्शाती है। उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने कहा कि ऐसी वैश्विक उपलब्धियां सीटी के छात्रों की विश्व भर में बन रही विरासत को साबित करती हैं। कार्यकारी निदेशक डॉ. नितिन टंडन ने कहा कि ऐसे आगमन छात्रों को सीमाओं से परे सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं। कैंपस निदेशक डॉ. अनुराग शर्मा ने एक ऐसे छात्र का स्वागत करने की खुशी व्यक्त की, जिसका सफर सीख और प्रेरणा का मिश्रण है। इस मौके पर रोहित को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। सीटी ग्रुप में रोहित तुरलापति को सम्मानित करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *