भास्कर न्यूज | नवापारा कौन्दकेरा हमेशा सुर्खियों में रहने वाला ग्राम पंचायत कौन्दकेरा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बता दें कि सन 2022-23 से अब तक यानि ढाई साल का आवक जावक का हिसाब नहीं देने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पूर्व सरपंच गणेश डहरिया ने अपने कार्यकाल में शाला विकास समिति का अध्यक्ष का प्रभार अपने पास रखा हुआ था जिसमें कोषाध्यक्ष तोरण साहू और सचिव बलदाऊ यादव थे। अब पंचायत चुनाव होने के बाद नवनिर्वाचित महिला सरपंच राधिका मनोज यादव शाला विकास समिति की अध्यक्ष पदभार संभाल चुकी हैं लेकिन अभी तक शाला विकास समिति का हिसाब किताब नहीं देने से ग्रामीणों में आक्रोश है।


